फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 71 साल बाद रोशन हुआ पड़किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। हरिपुरा जलाशय के पार पीपल पड़ाव वन क्षेत्र से सटे ग्राम पड़किया में ग्रामीणों को आजादी के 71 साल बाद बिजली की रोशनी नसीब हो सकी है। ग्रामीणों ने गांव में बिजली पहुंचाने के प्रयास पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय आभार जताया है।
विज्ञापन


गांव पड़किया के 83 परिवारों की लगभग 450 आबादी अब तक अंधेरे में जीवन यापन कर रहे थे। ग्रामीणों ने कैबिनेट और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को अपना दुखड़ा सुनाया। शिक्षा मंत्री ने ऊर्जा निगम से सौभाग्य योजना के तहत गांव तक बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। मंगलवार को पड़किया गांव बिजली से जगमगा गया। बिजली की रोशनी देखते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मिष्ठान वितरण भी किया। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय में फूलमालाएं पहनाकर आभार जताया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि साल 2012 में हरिपुरा जलाशय के पार बसे गांव कोपा मुनस्यारी, कोपा बसंता, साल 2014 में नया प्लाट, साल 2016 कोपा लाल सिंह साल 2017 में कटपुलिया आर ककराला और अब पड़किया गांव में विद्युतीकरण कराया है। कहा कि ग्रामीणों से जो वादे मैंने किए थेे, वह करीब 80 फीसदी पूरे कर दिए हैं। शेष काम भी जल्द पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें