पंतनगर। ठेका मजदूर कल्याण समिति पंतनगर, इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के कार्यकर्ताओं ने पीपल चौराहे पर उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने इंकलाबी मजदूर केंद्र के अध्यक्ष कैलाश भट्ट की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहां राशिद, मनोज कुमार, भूपेंद्र शर्मा, धर्म राज, संगीता, मीना, रमेश कुमार, सुरेश, सुभाष, श्याम कुमार, अभिलाख आदि थे।