फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रौंच पर्वत पर सैकड़ों भक्तों ने लिया भगवान कार्तिकेय का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग की सीमा पर क्रौंच पर्वत पर विराजमान 360 गांवों के आराध्य भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में देव दीपावली महोत्सव परंपरानुसार मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने देव सेनापति भगवान कार्तिकेय का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दो दिवसीय महोत्सव के आखिरी दिन पुजारियों द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भगवान कार्तिकेय का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान लिंग पर मक्खन का लेप लगाया गया। इस अवसर पर भगवान कार्तिक अपने पश्वा पर अवतरित हुए और भक्तों केे आशीष दिया। इसके बाद मक्खन को प्रसाद रूप में भक्तों को वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिव पार्वती गणेश के साथ ही अन्य देवी-देवता भगवान कार्तिकेय से मिलने कुमार लोक कार्तिक स्वामी धाम पहुंचते हैं। इसी परंपरा के तहत यहां प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर दो दिवसीय देव दीपावली महोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें