रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर आदर्श कालेज रुद्रप्रयाग में सड़क सुरक्षा विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीनों ब्लाक के चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य डीएल बड़म्वाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए व्यवस्थित यातायात जरूरी है। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राइंका रुद्रप्रयाग के अभिषेक नौटियाल प्रथम, ओंकारानंद हिमालय मांटेसरी इंटर कालेज जखोली के अजय नेगी द्वितीय और राइंका तिलकनगर के विजय प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता में राइंका रुद्रप्रयाग के दिवाकर प्रथम, हिमालय मांटेसरी के अजीत रुड़ियाल द्वितीय और जीआईसी ऊखीमठ के हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी दिनेश कोठारी, आशीष काला और दीपक नेगी समेत कई लोग मौजूद थे।