फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 दिसंबर को रिलीज होगी हिंदी फिचर फिल्म केदारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आरएसवीपी और गॉय इन द स्काई पिक्चर्स बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म केदारनाथ सात दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग बीते वर्ष रुद्रप्रयाग जिले में की गई थी। इस फिल्म में सुशांत राजपूत और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

बाबा केदार की यात्रा और जून 2013 की आपदा पर आधारित इस फिल्म के निर्माण की सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर दी गई हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का प्रोमो भी यू-ट्यूब पर लांच कर दिया गया है। साथ ही नया पोस्टर भी जारी किया गया है। जनपदवासियों के लिए यह फिल्म खास है, क्योंकि पहली बार क्षेत्र में किसी हिंदी फिल्म की शूटिंग हुई है। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता ने बताया कि कांस्टिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक सहित अन्य सभी कार्य पूरे कर दिए गए हैं। बताया कि फिल्म केदारनाथ की शूटिंग बीते वर्ष 5 सितंबर से 5 अक्तूबर तक जनपद के त्रियुगीनारायण, केदारनाथ, चोपता आदि स्थानों पर की गई थी। इस दौरान कई स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला था। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऊखीमठ ब्लाक निवासी डॉ. राकेश भट्ट के 11 वर्षीय पुत्र अक्षत भट्ट भी अभिनय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें