फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा ढहने से मलबे में दबे युवक को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। सोनप्रयाग में पुलिस चेक पोस्ट के समीप ढाबा ढहने से एक व्यक्ति मलबे में दब गया, जिसे तत्परता से निकाला गया। पीड़ित को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रात: 6 बजे मनीष गोयल (35) पुत्र राजेंद्र प्रसाद गोयल, निवासी हापुड, केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंचा था। वह, बाजार में जैसे ही पुलिस चेक पोस्ट के समीप से गुजरा, तभी ऊपर की तरफ बना एक कच्चे निर्माण का ढाबा भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया। यह देख, वहां मौजूद लोग मलबे में दबे युवक को बचाने के लिए दौड़े। सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए। करीब 20 मिनट बाद युवक को मलबे से बाहर निकाला। थाना प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें