फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जनता दरबार में अनुपस्थिति पर ईई के निलंबन के दिए आदेश-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनता दरबार से नदारद रहे लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन के अधिशासी अभियंता को निलंबित करने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। इसके अलावा
तीन किमी उत्यासू-मल्यासू मोटर मार्ग के निर्माण में लापरवाही बरतने पर प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता का वेतन रोक दिया गया है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि जनसमस्याओं के मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में पहुंचे।
सोमवार को पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में कुल 57 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 43 का निस्तारण कर दिया गया। भरदार क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने शिकायत की कि स्वीकृत तीन किमी मार्ग पर अभी मात्र एक किमी कार्य हो पाया है। बज्यूण गांव के प्रताप सिंह ने कहा कि कर्ज मांगकर शौचालय बनाया है, लेकिन विभाग को तीन बार पत्र भेजने के बाद भी सरकारी मदद नहीं मिल पाई है। ग्राम पंचायत नवासू के प्रधान भूपति सिंह रौथाण ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक के लिए क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की मांग की। पूर्व सभासद हिमपाल भंडारी ने ओएफसी लाइन से 6 माह पूर्व क्षतिग्रस्त गुलाबराय-रैंतोली पेयजल योजना की विभाग द्वारा मरम्मत नहीं किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेराखाल के कुंदीलाल ने शौचालय स्वीकृति और क्यूंजा की मधु देवी ने नौकरी व आवासीय सुविधा की मांग की। दर्ज शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ डीआर जोशी, डीएफओ मयंक शेखर झा, एसडीएम सदर देवानंद, सीएमओ डा. सरोज नैथानी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें