फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलवाड़ा-पांजणा पेयजल योजना के जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के तिलवाड़ा कस्बे के लिए स्वीकृत एक करोड़ की तिलवाड़ा-पांजणा पेयजल योजना के निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों ने पेयजल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा है कि निगम की ओर से बिना कार्य पूरा किए योजना जलसंस्थान को हैंडओवर कर दी गई, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पेयजल योजना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बसे तिलवाड़ा व सुमाड़ी के लिए वर्ष 2003 में एक करोड़ की लागत से तिलवाड़ा-पांजाणा पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी, लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से आज तक योजना का कार्य पूरा नहीं किया गया है। जिला पंचायत सदस्य अंजू जगवाण और पेयजल समिति के अध्यक्ष बीरपाल सिंह रावत का कहना है कि इस पेयजल योजना से क्षेत्र की दस हजार आबादी को लाभ मिलना था, लेकिन पेयजल निगम की लापरवाही के कारण लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जल निगम की ओर से मुख्य स्रोत पांजणा से तिलवाड़ा पुल तक पेजयल लाइन बिछाने का कार्य भी आज तक पूरा नहीं किया गया है। सुमाड़ी तक लाइन बिछाकर जलसंस्थान को हैंडओवर कर कार्य बंद कर दिया गया है। उन्होंने डीएम से क्षेत्रीय समस्याओं को देखते हुए योजना के निर्माण में हुई अनियमितता की जांच व अधूरी पेयजल योजना का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

............
मामले में पेयजल निगम और जलसंस्थान से जानकारी ली जा रही है। अगर, खामियां पाई गई तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंगेश घिल्डियाल , डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें