फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नारायणघाटी में 13 घंटे बाद खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नारायणघाटी में 13 घंटे बाद यातायात बहाल हो पाया। यहां पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से सफर खतरनाक बना हुआ है। उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर खाट गांव के नीचे भूधंसाव जारी है।
विज्ञापन

बीआरओ द्वारा शुक्रवार को प्रात: आठ बजे बदरीनाथ हाईवे को घोलतीर के समीप नारायणघाटी में यातायात के लिए खोल दिया गया। यहां ऊपर से हो रहे भूस्खलन से स्थिति अति संवेदनशील बनी है। बीआरओ द्वारा प्रभावित क्षेत्र के दोनों तरफ मशीनें तैनात कर दी गई हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया था। बीआरओ द्वारा शाम साढ़े पांच बजे से मशीनों से मलबे और बोल्डरों के ढेर को साफ करने का काम किया गया, जो देर रात ढाई बजे तक चला, लेकिन करीब तीन बजे पहाड़ी से फिर मलबा आने से यातायात बहाल नहीं हो सका। शुक्रवार तड़के पांच बजे से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया, जो आठ बजे तक चला।
बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से सड़क बंद होेने का खतरा बना हुआ है। उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग खाट गांव के नीचे भू-धंसाव के कारण खस्ताहाल हो गया है। यहां पर वाहनों की आवाजाही बमुश्किल से हो रही है। एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से नीचे की तरफ हो रहे कटाव के कारण सड़क धंस रही है, जिससे पहाड़ी की ओर से सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें