फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड सीएचसी जखोली में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली (ब्यूरो)। पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है। अस्पताल में पहले दिन दो गर्भवती महिलाओं सहित तीन मरीजों की सफल जांच की गई। अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधरने से क्षेत्रीय जनता ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

10 अप्रैल 2014 से पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी में बीते एक सप्ताह से अस्पताल प्रबंधन ने जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सोमवार को अल्ट्रासाउंड मशीन से मरीजों की जांच शुरू की गई है। प्रबंधक भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले दिन दो गर्भवती महिलाओं की सामान्य जांच के साथ एक अन्य मरीज की जांच की गई। बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने से अब अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड जांच की जाएंगी। एक्स-रे रूम को भी ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कमरे में सीलन को खत्म करने के लिए छत की रिपेरिंग की जाएगी। इधर, अस्पताल में जरूरी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के ढर्रे पर आने से जनप्रतिनिधियों व जनता ने राहत की सांस ली है। सामाजिक कार्यकर्ता ललिता प्रसाद भट्ट, हयात सिंह राणा, दीपक भट्ट, राम रतन पंवार, ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत ने कहा कि पैथोलॉजी लैब सहित एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की जांच अस्पताल में होने से जरूरतमंद लोगों को रुद्रप्रयाग व श्रीनगर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीएचसी जखोली की बदहाली को लेकर अमर उजाला ने 12 के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर, 14 जुलाई को अस्पताल प्रबंधन की ओर से सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें