फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्ला नौखू में आवासीय मकान का हिस्सा ढहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के पट़्टी बच्छणस्यू के मल्ला नौखू गांव में एक आवासीय मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे घर के अंदर रखी सामग्री को भी व्यापक क्षति पहुंची है। पीड़ित ने ग्राम प्रधान के माध्यम से राजस्व पुलिस को सूचना देते हुए क्षति का आकलन करने की मांग की है। घटना के बाद से परिवार के छह लोग किचन में ही गुजर-बसर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

16 जुलाई को प्रात: 7 बजे ग्राम पंचायत गहड़ के मल्ला नौखू गांव में विक्रम सिंह बिष्ट पुत्र स्व. चंद्र सिंह सहित परिवार के चार लोग किचन में थे। जबकि छोटे भाई की बहू अपने 15 दिन के बच्चे के साथ दूसरे कमरे थी। इस दौरान छत से दो, तीन पठाले चौक में गिरी और फिर मकान का एक हिस्सा भरभरा कर ढह गया, जिससे एक कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहां रखी सामग्री भी मलबे में दबकर नष्ट हो गई है। बताया कि हादसे से पूरे मकान को खतरा पैदा हो गया है। पीड़ित की ओर से ग्राम प्रधान के माध्यम से राजस्व उप निरीक्षण को लिखित में घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें