फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह दिन में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं केदारधाम

Wed, 25 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : file photo
विज्ञापन
भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के 16 दिनों में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। बुधवार को 9023 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

आपदा के बाद से बिखरी पड़ी केदारनाथ यात्रा अब कुछ हद तक पटरी पर लौटने लगी है।

9 मई को भगवान केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं। अब तक 101065 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचकर भगवान के दर्शन कर मत्था टेक चुके है। इसी क्रम में बुधवार को 9023 श्रद्धालुओं ने भगवान भोले नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इसमें 4612 पुरुष, 4181 महिला व 230 बच्चे शामिल हैं। आपदा के तीन साल के बाद पहली बार यात्रा के दौरान इतनी बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें