एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने पत्नी और ससुरालियों पर युवक को गायब करने की आशंका जताई है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर युवक की बरामदगी की मांग की है।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दुष्यंत कुमार निवासी गांव झबीरन जिला सहारनपुर ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई मोहित कुमार दो साल से सैनिक कॉलोनी रुड़की में अपनी पत्नी के साथ रह रहा है। दो माह से मोहित का अपनी पत्नी और ससुरालियों से विवाद चला आ रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी। बताया कि 18 मार्च को मोहित संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मोहित से आखिरी बार बात हुई थी तो उसने सोलानी पार्क के पास होना बताया था। आशंका जताई कि ससुरालियों ने उसे गायब किया है। परिजनों ने पुलिस से युवक के सकुशल बरामद करने और ससुरालियों से पूछताछ करने की मांग की है। वहीं, गंगनहर पुलिस ने मामला सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस क्षेत्र का बताया। देर शाम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। एसपी देहात शेखर चंद सुयासल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।