सुल्तानपुर क्षेत्र के भोगपुर गांव में रायसी रोड पर जलभराव को दूर करने के लिए भराव करते युवा।
- फोटो : ROORKEE
करीब एक दर्जन गांव के मुख्य मार्ग पर फतवा गांव के निकट सड़क टूटकर जलभराव हो रहा है। इसके चलते क्षतिग्रस्त सड़क पर दुपहिया सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
भोगपुर गांव से रायसी गांव की ओर जाने वाले फतवा, भिक्कमपुर, रामपुर रायघटी, कबूलपुरी, अलावलपुर, बाकरपुर, रणजीत जसपुर, कंकरखाता, निरंजनपुर आदि करीब एक दर्जन गांव का मुख्य मार्ग फतवा गांव के निकट क्षतिग्रस्त होकर जलभराव की समस्या बनी हुई थी। लॉकडाउन में सुभाष चंद्र बोस युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रेत बजरी डालकर मार्ग में बने गड्ढों को भरा। ग्रामीण समय सिंह, नंदकिशोर, प्रवेश कुमार, पंकज कुमार, सोमपाल, तुषार शर्मा, रिकेश कुमार, मोहित कुमार, योगेश, अनिल, विपिन, गौरव, सचिन कुमार, मनजीत कुमार आदि का कहना है कि मार्ग में हो रहे गड्ढे और जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से कहां गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अब गड्ढों का भरान करने से समस्या का समाधान हो गया है।