फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अकौढ़ा गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन युवक को रुड़की के अस्पताल लेकर गए थे। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी अक्षित (25) बृहस्पतिवार को कार लेकर खेत में गया था। यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी पर परिजन खेत में पहुंचे और उसे रुड़की के अस्पताल लेकर गए। वहां देर रात को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें