टांडा मझादा गांव में मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टांडा मजादा गांव निवासी युवक के अनुसार होली के दिन उसके चाचा अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान गांव के ही एक युवक के साथ कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत हो गया लेकिन बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव कराया। मामले में पुलिस को शिकायत की गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।