रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सोमवार रात 11 बजे देहरादून - अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस लक्सर पहुंची थी। ट्रेन के इंजन का शंटिंग कराया जा रहा था। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पूर्व में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति ट्रैक पर इंजन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्टेशन अधीक्षक केएल मीणा ने जीआरपी को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 30 वर्ष रही होगी। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।