लक्सर ब्लॉक में बुधवार को होने वाली बीडीसी की बैठक निरस्त कर दी गई है। 11 जून को सत्र की पहली बैठक बुलाई गई थी। बीडीओ ने बैठक के निरस्त होने का कारण नहीं बताया है।
लक्सर ब्लॉक में सत्र की पहली बीडीसी बैठक के लिए इंतजार किया जा रहा था। 9 जून को खंड विकास अधिकारी पवन सैनी ने बैठक का एजेंडा जारी किया था। बुधवार सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाली बैठक में पेयजल, स्वच्छता, कृषि रक्षा, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, गन्ना फसल, मत्स्य, आपदा प्रबंधन, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जानी थी लेकिन मंगलवार को बीडीसी बैठक निरस्त कर दी गई। बीडीओ की ओर से इस बाबत औपचारिक सूचना जारी की गई है। बीडीओ पवन सैनी ने बीडीसी बैठक निरस्त होने की पुष्टि की लेकिन बैठक निरस्त होने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताने से इन्कार करते हुए कहा कि अपरिहार्य कारणों से बैठक निरस्त की गई है।