विरोध करने पर किशोरी व परिजनों को जान से मारने की धमकी
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
एक किशोरी को दो युवक मोबाइल पर लगातार परेशान करते हैं। आरोप है कि दोनों मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही अश्लील बातें कर परेशान करते हैं। विरोध करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड निवासी एक किशोरी ने पुलिस को तहरीर देेकर बताया कि उसके परिवार ने मंगलौर रोड पर ढाबा खोल रखा है। वह परिवार के साथ ढाबे पर काम में हाथ बढ़ाती है। आरोप है कि कई दिनाें से दो युवक ढाबे पर आकर उसे परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं रास्ते में आते-जाते भी परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि युवक मोबाइल पर भी अश्लील मैसेज भेज कॉल कर अश्लील बातें करते हैं। विरोध करने पर किशोरी और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। किशोरी और परिवार ने युवकों से जानमाल का खतरा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि तहरीर के आधार युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मोबाइल नंबरों की आईडी निकालकर जांच कराई जा रही है।