फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किसान मजदूर संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार:
विज्ञापन


पंचायत में चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त का आरोप




संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
किसान मजदूर संगठन की एक पंचायत नगर पंचायत ढंडेरा स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई। पंचायत में किसानों, मजदूरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित पंचायत में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क मुहैया कराई जाए। साथ ही चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कहा कि अगर चकबंदी अधिकारियों द्वारा इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अनिल पुंडीर एडवोकेट को सौंपी गई। इस दौरान राजेंद्र सिंह पुंडीर को संगठन सचिव, नवीन राजपूत को प्रदेश प्रभारी, विजय पाल सिंह तोमर, सतीश चंद्र, सर्वेश चौधरी और मोहम्मद इस्लाम को जिला उपाध्यक्ष, मुजम्मिल को अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, जसवीर सिंह को जिला अध्यक्ष, मुनेश पाल, महक सिंह और संजय राणा, नीरज त्यागी को जिला सचिव बनाया गया। पंचायत की अध्यक्षता महक सिंह और संचालन नवीन राजपूत ने किया। पंचायत में सुशील कुमार, नवीन कुमार, चौधरी हरदयाल सिंह, इरफान, आजाद, कृष्ण कुमार, जयवीर, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें