फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला, मां भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर उसके भाई को रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी सुहैल पुत्र इसरार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मई को उसका भाई समीर जोकि किसी काम से गांव में ही गया था। वापस आते समय घर से थोड़ी दूरी पर ही रहने वाले तीन लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब उसके भाई ने गाली-गलौज का विरोध किया तो उन्होंने उसपर तलवार और लाठी डंडों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर उसकी मां जैसे ही समीर को बचाने के लिए बीच में आई। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी माता के हाथ, पैर, कमर, पैरों पर लाठी-डंडों से प्रहार किया। मुंह पर मुक्कों और डंडों से हमला किया। इससे उसकी माता के मुंह के अंदर के दांत टूट गए और उन्हें काफी चोटें आईं। खानपुर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें