फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक पर रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भघेड़ी क्षेत्र में एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शक्ति विहार कॉलोनी, पाडली गुज्जर निवासी विपीन पाल ने रुड़की कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह 24 जून 2026 को अपना सेफ्टी टैंक लेकर भघेड़ी में कार्य करने गया था। आरोप है कि वहां भघेड़ी निवासी रोहन ने उसे रोकते हुए पूछा कि वह उसके मोहल्ले में क्यों आया है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान रोहन ने लोहे की रॉड से उसके हाथ पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विपिन पाल का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी तीन-चार बार उसके साथ गाली-गलौज कर चुका है। जब भी सामना होता है वह धमकी देता है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें