चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर पुलिस ने क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर के एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी पुलिस बल के साथ रविवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक युवक आता दिखा। पुलिस को देखते ही युवक घबराकर भागने लगा। संदेह होने पर उसका पीछा करके पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक से एक 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया है। एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि 315 बोर के तमंचे के साथ पकड़ा गया युवक तोहिद निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज न्यायालय में पेश किया गया।