फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी में इंटर का छात्र किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कार चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर चोरी की कार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भारतनगर निवासी मोहम्मद अखलाक की सेंट्रो कार घर के बाहर खड़ी थी। बृहस्पतिवार की रात उनकी कार चोरी हो गई थी। शुक्रवार सुबह उन्होंने कार चोरी देखी तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस बीच कार चोरी करते हुए युवक नजर आया। पुलिस ने उसकी पहचान कराई और शुक्रवार को उसे धर दबोचा। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि कार चोरी में भारतनगर निवासी साकिब को गिरफ्तार किया गया है। वह प्राइवेट इंटर की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि वह कार चलाने का भी काम करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की कार बरामद कर ली है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस टीम में इंस्पेक्टर खजान सिंह चौहान, एसआई नरेंद्र सिंह, विनोद चपराना, सुरेश रमोला और रामबीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें