फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऑनलाइन काम का झांसा देकर युवती से 1.97 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन काम दिलाने का झांसा देकर शंकरपुरी निवासी एक युवती से 1.97 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शंकरपुरी निवासी युवती ने बताया कि 14 सितंबर को वह इंस्टाग्राम चला रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक लिंक मिला। लिंक खोलने पर एक व्हाट्सएप नंबर सामने आया। संबंधित व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन काम करने का प्रस्ताव दिया।
इसके बाद आरोपी ने उनसे बैंक खाते की जानकारी ली और टेलीग्राम के जरिये काम करने के लिए कहा। पीड़िता के अनुसार उन्हें टेलीग्राम पर मनीक्षा शर्मा नाम की आईडी से संपर्क करने और टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। फिर मनीक्षा शर्मा ने उसे अर्जुन शर्मा की टेलीग्राम आईडी पर मैसेज करने को कहा। इसके बाद उनके बैंक खाते से रुपये निकलने शुरू हो गए। खाते से कुल 1.97 लाख रुपये निकलने पर उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनोज रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें