फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मिलिट्री तिराहे से रामपुर चुंगी तक बनेगी नई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलिट्री तिराहे से रामपुर चुंगी तक बदहाल सड़क के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क निर्माण के लिए कुंभ मेला अवस्थापना निधि से करीब छह करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे लंबे समय से परेशानी झेल रहे क्षेत्र के लोगों और इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मिलिट्री तिराहे से रामपुर चुंगी तक सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई थी। गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। इस मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण के लिए प्रयास किए।

इसके बाद करीब छह करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। सड़क बनने से आवागमन सुगम होने के साथ ही वाहन चालकों को गड्ढों और खराब सड़क से होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें