फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कार में बैठे लोगों का युवक ने खींचा फोटो, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में बैठकर बातचीत कर रहे तीन लोगों की एक युवक फोटो खींचने लगा। कार सवारों ने विरोध किया तो युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर साथी फरार हो गए। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच गांव का ही एक युवक आया और मोबाइल से उनके फोटो खींचने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक ने गाली-गलौज कर दी। इस बीच युवक ने अपने तीन दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया।

आरोप है कि युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर उसके दोस्त फरार हो गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें