फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साढ़े तीन किलो गांजे के साथ आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नववर्ष पर एक तस्कर को साढ़े तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि नये साल के मद्देनजर एसआई विरेंद्र सिंह नेगी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली थी कि इमलीखेड़ा मार्ग पर अनवर कॉलोनी में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से साढ़े तीन किलो गांजा बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि जाकिर निवासी अनवर काॅलोनी मुकरर्बपुर, कलियर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। उसपर सिडकुल, रानीपुर कोतवाली और मुजफ्फरनगर के खतौली थाने में भी नशा तस्करी के मामले में केस दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें