फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक ने बाइक चोरी कर दोस्त के घर की खड़ी, नौ दिन बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने बाइक चोरी कर अपने नाबालिग दोस्त के घर खड़ी कर दी। पुलिस ने नौ दिन बाद नाबालिग के घर से बाइक बरामद कर ली है। साथ ही पूछताछ के लिए नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। साथ ही युवक से भी गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर के पास से करीब 10 दिन पूर्व बाइक चोरी हो गई थी। बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी की घटना कैद हो गई थी। तभी से फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जांच में पता चला कि उसने रामनगर निवासी अपने नाबालिग दोस्त के घर बाइक खड़ी की थी। पुलिस ने नाबालिग के घर से बाइक बरामद कर ली है। साथ ही पूछताछ के लिए नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि युवक और नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। युवक पर शक है कि उसने अन्य स्थानों से भी बाइक चोरी की घटना की होगी। युवक का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें