फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल घोषित करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू क्रांति ने उत्तराखंड सरकार को किसान विरोधी बताते हुए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। किसान नेताओं ने बकाया गन्ना भुगतान और जल्द ही गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन




बुधवार को शहीद भगत सिंह तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मंत्रोचारण के साथ हवन में आहुतियां डालीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि सरकार किसानों की सुध लेने को तैयार नहीं है जबकि समितियों में डीएपी खाद नहीं है। साथ ही नया पेराई सत्र शुरू हुए कई दिन होने के बाद भी पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुगतान अब तक नहीं हुआ है।

कहा कि मिल लगातार किसानों का गन्ना ले रही है लेकिन सरकार गन्ने का दाम घोषित करने को तैयार नहीं है। गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। कुक्का सिंह राजपूत ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से किसानों का शोषण किया जा रहा है। बकाया बिजली भुगतान पर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कहा कि जब किसानों का मिलों पर भुगतान बकाया है वह बिजली के बिल कैसे दे पाएंगे। पहले सरकार को भुगतान करवाना चाहिए। इस दौरान विनोद प्रजापति, कदम सिंह सैनी, मुकेश कांबोज, सौरभ सैनी, अनुपम सैनी, शुभम सैनी, अरविंद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें