फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दो साल लिव इन में रहने के बाद युवक ने रिश्ता तोड़ा, विरोध करने पर पीटा, अब शादी की जिद पर अड़ा

Fri, 28 Mar 2025 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

आरोप है कि दो माह बाद अब युवक युवती को परेशान कर रहा है और शादी करने का दबाव बना रहा है। युवती के इन्कार करने पर उसे धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल तक लिव इन में रहने वाले युवक ने प्रेमिका से शादी करने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर युवती से मारपीट कर दी। इस पर दो माह पूर्व युवती ने युवक से रिश्ता खत्म कर लिया। आरोप है कि अब युवक शादी करने का दबाव बना रहा है। इन्कार करने पर सोशल मीडिया पर युवती के खिलाफ गलत मैसेज कर बदनाम कर रहा है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात रुड़की निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई थी। इसके बाद वह युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। आरोप है कि कुछ माह पूर्व युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह आनाकानी करने लगा। अधिक दबाव बनाने पर युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर दी। इस पर युवती ने युवक से रिश्ता तोड़ लिया और अपने घर जाकर रहने लगी।

आरोप है कि दो माह बाद अब युवक युवती को परेशान कर रहा है और शादी करने का दबाव बना रहा है। युवती के इन्कार करने पर उसे धमकी दे रहा है। आरोप है कि युवक सोशल मीडिया पर गलत मैसेज कर युवती को बदनाम कर रहा है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें