फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मुंडाखेड़ा जा रहे युवक को पीटा, भागने पर मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। युवक ने बचकर भागने का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने जान से मारने की नीयत से उसपर गोली चला दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव अकौढा खुर्द निवासी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनका भाई अनुज कुछ सामान लेने के लिए पड़ोसी गांव मुंडाखेड़ा कलां जा रहा था। इस बीच रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। अनुज किसी तरह युवकों से बचकर भागने लगा। इस बीच युवकों ने उसपर गोली चला दी। गोली उसके कूल्हे में जा लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवक फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को उठाकर लक्सर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें