फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर, दरवाजा बंद करके फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की नीयत से एक घर में घुसे चोर लोगों के जागने पर पिछला दरवाजा बंद करके फरार हो गए। इस बीच आसपास के लोगों ने चोरों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी अनिता भारद्वाज घर पर अकेली रहती हैं। शुक्रवार देर रात दो लोग उनके घर में चोरी करने के इरादे से घुस आए। इस बीच आहट होने पर अनीता की आंख खुल गई। उन्होंने दो लोगों को देखा तो शोर मचा दिया। इस बीच आसपास के लोग मौके पर आ गए। चोरों ने खुद को घिरता देखा तो वह पीछे का दरवाजा खोलकर और उसे बाहर से बंद करके फरार हो गए।



इस बीच दरवाजा बंद होने पर लोग उन्हें पकड़ नहीं पाए। इतना लोग पीछे से घूमकर आए तब तक दोनों गायब हो चुके थे। इसके बाद लोगों ने आसपास उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हालांकि महिला की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें