तेलीवाला-पाडली गुर्जर स्थित एक कंपनी से घर जाने के लिए निकला युवक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। मामले में गंगनहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने लोगों से युवक के संबंध में जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है।
अलीम उर्फ खन्ना (28) पुत्र कलीम निवासी ग्राम दमकड़ी, कोतवाली देहात, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 16 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे यूनिक प्रिंट एंड पैक कंपनी, तेलीवाला-पाडली गुर्जर से घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। 22 जुलाई को शाम 4:28 बजे उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। मामले में कंपनी मालिक उवैस गौर की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवक के लापता होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।