फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लोन का झांसा देकर युवक को वीडियो कॉल पर फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ढंडेरा निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। युवक का आरोप है कि उसने 2500 का लोन लेने के लिए इंटरनेट पर एक लिंक सर्च किया था। इसके कुछ समय बाद शनिवार सुबह उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लोन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए वीडियो कॉल की और बातचीत के दौरान युवक की फोन से छेड़खानी कर अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद साइबर ठग ने वीडियो उसके रिश्तेदारों और परिचितों को भेजने की धमकी देकर 10 हजार की मांग शुरू कर दी। रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया और परिचितों के बीच वायरल करने की चेतावनी दी गई। घटना से परेशान युवक ने रुड़की कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल करने वाले नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि ऑनलाइन लोन लेने के दौरान केवल अधिकृत और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें एवं किसी भी अज्ञात वीडियो कॉल या संदिग्ध लिंक से सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें