फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से दिल्ली के कांवड़िए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कावड़िए की मौत हो गई है। वह अपने भाई के साथ बाइक से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह नीरज शर्मा (38) पुत्र रामपाल निवासी नांगलोई, नई दिल्ली अपने भाई आलोक शर्मा के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर बाइक से दिल्ली की ओर जा रहे थे। नारसन बार्डर के समीप पीछे से आ रहे कावड़ वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले जा रही थी कि लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कांवड़िए की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें