पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली। युवक से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
गंगनहर कोतवाली पुलिस बुधवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस शक्ति विहार की ओर जाने वाले अंडरपास के पास पहुंची तो एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। उसकी तलाशी ली गई तो एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तमंचे और कारतूस के साथ अनंत सैनी निवासी प्रीत विहार, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवक के खिलाफ पूर्व में भी हत्या की कोशिश समेत चार केस दर्ज हैं।