फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक चोरी करते पकड़ा गया युवक, भीड़ ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




रुड़की। द्वारका एंक्लेव में बाइक चोरी की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस अस्पताल के पास स्थित द्वारका ग्रीन्स में शुक्रवार देर शाम युवक ने बाइक चुराने का प्रयास किया। तभी मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाकर भीड़ इकट्ठी कर लिया। मौके पर ही युवक की पिटाई कर दी गई। सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान रोहित निवासी नई बस्ती रामनगर, कोतवाली गंगनहर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें