गंगनहर पुल से एक युवक गंगनहर में कूद गया। कुछ देर तक वह लोगों को दिखाई दिया लेकिन कुछ समय बाद युवक डूब गया। माना जा रहा है कि युवक ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या की है।
शनिवार सुबह के समय एक युवक गणेशपुर पुल पर पहुंचा और वहां से गंगनहर में छलांग लगा दी। युवक को गंगनहर में कूदता देख वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया, लेकिन मौके पर कोई तैराक न होने की वजह से युवक को बचाया नहीं जा सका। वह कुछ देर बाद गंगनहर में डूब गया। युवक कौन था। इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।