फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेल दिवस पर नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर स्थित चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स-डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। ध्वजारोहण के साथ खेल समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

खेल दिवस पर नन्हें विद्यार्थियों के लिए कप एंड बॉल रेस, पिक बॉल रेस, बनी सैक रेस, कोन एंड बॉल रेस, बैलेंस रेस, कार रेस, लेमन रेस, हर्डल रेस और मिनी बास्केटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, रिले रेस, टग ऑफ वॉर और स्प्रिंट प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक चंद्रा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। इस मौके पर विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें