आईसीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में रुड़की के सेंटजोंस स्कूल के बारहवीं के छात्र याशिब मलिक ने साइंस वर्ग में सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि कॉमर्स में जरदार साबिर ने पहले स्थान पर बाजी मारी है। वहीं दसवीं में चिराग मित्तल 91 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को आईसीएसई का दसवीं और बारहवीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। रुड़की में आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सेंटजोंस स्कूल है। स्कूल प्रिंसिपल ओसी सैमुअल ने बताया कि याशिब मलिक ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि मोहम्मद सैरियाल 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे व संभव वर्मा 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बारहवीं के कॉमर्स वर्ग में जरदार साबिर 86 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम और प्रिंसी जैन 69 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। वहीं दसवीं के परीक्षा परिणाम में चिराग मित्तल 91 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। जबकि प्रियांशु वर्मा और तनिशा ने 80-80 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।