भाजपा के नारसन स्थित कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने क्षेत्र के नगला सलारू और मन्नाखेड़ी गांव से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर समस्याओं को सुना।
बैठक के दौरान पूर्व मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने आगामी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनता की सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय है। इस दौरान रामपाल, राजीव राणा, बॉबी, कंवरपाल, रोहित, जगपाल, श्रीकांत, सतवीर सिंह, जितेंद्र, अमित, हरिओम, आदेश, बालेंद्र, इंदरसिंह आदि मौजूद रहे।