बुधवार को पशुपालन विभाग से डायरेक्टर के आने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। इसके चलते कर्मी पशुओं के टीकाकरण के लिए दौड़ते नजर आए। पोडोवाली और धर्मपुर गांव में पशुओं का टीकाकरण किया गया।
पशुपालन विभाग वर्ष में दो बार पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करता है लेकिन कई दिन से टीकाकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा था लेकिन बुधवार को पशुपालन विभाग के डायरेक्टर नीरज सिंघल के आने की सूचना से विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय नजर आए। पशुपालन विभाग सुबह से ही पशुओं का टीकाकरण करने में जुट गया।
खानपुर के पशु चिकित्साधिकारी जीएस सचदेवा ने बताया कि क्षेत्र के धर्मपुर गांव में दोपहर तक 200 व पोडोवाली गांव में 180 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर नीरज सिंघल ने बताया कि उनका उद्देश्य विभाग द्वारा किए जा रहे काम को और बढ़ाना है।