फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र दिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। भाजपा नेता सचिन अग्रवाल की ओर से न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे मातृशक्ति आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर उनके हाथों पर रक्षा सूत्र बांधे। सचिन अग्रवाल की ओर से 22 से 27 अगस्त तक न्याय पंचायत स्तर पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को हुसैनपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिन अग्रवाल ने कहा कि रक्षा सूत्र भाई-बहन के परस्पर स्नेह, भरोसे और जिम्मेदारी के साथ उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का प्रतीक है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, अनुज अग्रवाल, शेखर गुप्ता, विवेक, श्वेता, निखिल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने किया महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का वादा

लक्सर। खानपुर ब्रहमपुर गांव में आयोजित समारोह में पहुंची महिलाओं ने पूर्व विधायक संजय गुप्ता की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि वह बीते कई वर्षों से क्षेत्रवासियों की सेवा कर रहे हैं। मातृशक्ति का आशीर्वाद इस कार्य में उनकी प्रेरणा बना है। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने समारोह में पहुंची महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद उनके सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का वादा किया। समारोह में डॉ. अजय गुप्ता, देवेंद्र कुमार, सचिन कुमार, विनय गुप्ता, मनीष कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें