फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिहाड़ी के लिए ब्लॉक में गरजी महिलाएं

विज्ञापन
भगवानपुर में बीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे डाडाजलालपुर गांव के ग्रामीण। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम डाडा जलालपुर निवासी महिलाओं ने मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिलाने की मांग को लेकर बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि लंबे समय बाद भी उनकी दिहाड़ी का पैसा नहीं दिया गया है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बाद में बीडीओ के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भगवानपुर के ग्राम डाडा जलालपुर निवासी कुछ महिलाएं एकत्र होकर बीडीओ कार्यालय के बाहर पहुंचीं। वहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला छोटी, मेमता, रिना करणपाल, कुसुम देवी, गीता देवी, मंगती ने बीडीओ को शिकायत पत्र देकर बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले गांव में मनरेगा योजना के तहत हुए काम में दिहाड़ी की थी। उन्हें आज तक उस काम की मजदूरी नहीं मिली है। मजदूरी नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वे अपनी दिहाड़ी दिलाने को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर महिलाओं में रोष पैदा होने लगा है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर बीडीओ मानस मित्तल ने महिलाओं की समस्या सुनी। इसके बाद मामले की जांच कर महिलाओं का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। बाद में महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया। बीडीओ मानस मित्तल ने बताया कि मामले की जांच कर महिलाओं की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें