फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बजट की घोषणाओं पर महिलाओं ने दीं मिलीजुली प्रतिक्रियाएं

Sun, 01 Feb 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
कर्मजीत कौर
विज्ञापन
बजट की घोषणाओं पर महिलाओं ने दीं मिलाजुला प्रतिक्रियाए
विज्ञापन

वित्तमंत्री की घोषणाओं पर महिलाओं ने जाहिर की खुशी
बढ़ते रसोई खर्च पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। रविवार को पेश हुए आम बजट में लखपति दीदी योजना को विस्तार मिलने और जनपदों में महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जाने की घोषणा पर महिलाओं ने खुशी जताई है। महिला कारोबारियों के लिए शी मार्टस खोले जाने पर भी महिलाएं प्रसन्न नजर आईं लेकिन महंगाई के साथ बढ़ रहे रसोई खर्च पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस घोषणा होने की उम्मीद लगा रहीं महिलाओं को निराशा हाथ लगी है।

रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में लखपति दीदी योजना को जारी रखने का एलान किया। इसके साथ ही बजट में शी मार्ट्स के नाम से रीटेल आउटलेट खोले जाने और देश जनपदों में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने की घोषणा की है। कामकाजी महिलाओं ने इन घोषणाओं पर खुशी जाहिर की है। लेकिन महंगाई के चलते रसोई के बढ़ते खर्च से परेशान गृहणियों ने बजट में अनदेखी पर निराशा जताई है।
विज्ञापन




महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में की गई घोषणाएं अच्छी हैं। हालांकि, सरकार को महंगाई पर लगाम कसने के लिए भी बजट में ठोस कदम उठाने चाहिए थे। - कर्मजीत कौर, गृहणी
-

एलपीजी सिलिंडर, खाद्य तेल आदि की महंगी कीमत से रसोई का बजट गड़बड़ा जाता है। सरकार को बजट में इस पर भी ध्यान देना था। - ऋतु गुप्ता, गृहणी


हर जनपद में गर्ल्स हॉस्टल बनने से कामकाजी महिलाओं को लाभ मिलेगा। शी मार्टस से भी महिलाओं को कारोबार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। - शीतल, गृहणी
विज्ञापन



सरकार की ओर से लखपति दीदी योजना योजना का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को इसमें शामिल किया जाना चाहिए। - डॉ. करीमा

कर्मजीत कौर

कर्मजीत कौर

कर्मजीत कौर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें