फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गन्ना समिति के जर्जर भवन के स्थान पर बनेगा नया भवन

Sun, 01 Feb 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड ने नए भवन निर्माण का प्रस्ताव किया है पारित
विज्ञापन


लक्सर। सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में समिति के पुराने जर्जर हो चुके भवन और खाद गोदाम के दिन बहुरने की आस जगी है। समिति बोर्ड की ओर से ऐसे भवन और गोदाम के स्थान पर नए भवन निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। विभाग से स्वीकृति मिलने पर यहां नए भवन का निर्माण शुरू किसा जाएगा।
नगर में सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर के पुराने भवन जर्जर होने के बाद समिति के नए भवन का निर्माण कराया गया था। फिलहाल समिति का अधिकांश कामकाज नए भवन में संचालित हो रहा है लेकिन पुराने भवन में विभागीय कर्मचारियों के बैठने के साथ ही इसी भवन से लगे गोदाम में किसानों को खाद वितरित की जाती है। जर्जर हो चुके भवन में अब काम करने वाले कर्मचारियों और किसानों को सुरक्षा का डर सताने लगा है। समिति की बोर्ड बैठक में जर्जर भवन और गोदाम को ध्वस्त कर नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। करीब 50 लाख की लागत से बनने वाले नए भवन निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जर्जर हो चुके पुराने भवन के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर गोदाम और पुराने भवन के स्थान पर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। - सूरजभान सिंह विशेष सचिव, सहकारी गन्ना समिति लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें