फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कृषि भूमि बेचने का दबाव, विरोध पर महिला की गला घोंटकर हत्या का प्रयास

Sun, 04 Oct 2026 08:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


मंगलौर। कृषि भूमि बेचकर रुपये देने से इन्कार करने पर एक महिला के साथ उसके पति, ससुर और देवर की ओर से मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से गला घोंटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि उसकी शादी मंगलौर निवासी राहुल अहलावत के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने पांच फरवरी 2025 को नसीरपुर अफजलपुर गांव में 0.2770 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी थी। आरोप है कि कुछ समय बाद पति राहुल अहलावत, ससुर विजेंद्र सिंह अहलावत और देवर दीपक अहलावत उस पर जमीन बेचकर रुपये उन्हें देने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह ब्रह्मपुर जट में रह रही थी। पीड़िता के अनुसार, 19 अगस्त को वह स्कूटी से रुड़की जा रही थी और उसका भाई और मां बाइक से पीछे आ रहे थे। लिब्बरहेड़ी नहर के पुल से आगे मंगलौर मार्ग पर एक कार ने उसकी स्कूटी रोक ली। आरोप है कि कार से उतरे पति, ससुर और देवर ने उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर पति ने उसकी गर्दन में रस्सी डालकर गला घोंटने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी राहुल अहलावत, बिजेंद्र सिंह अहलावत व दीपक अहलावत निवासीगण साउथ सिविल लाइन रुड़की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें