जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की रहने वाली 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ज्ञानोदय देवी को जीआरपी रुड़की ने उनके परिजनों से मिलाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। महिला हेमकुंड एक्सप्रेस से जम्मू से ऋषिकेश की यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान वह अपने परिवार से बिछुड़ गईं और रेलवे स्टेशन पर छूट गई जिससे वह काफी परेशान हो गई।
सूचना पर जीआरपी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को संरक्षण में लिया। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला से बातचीत कर उनकी पहचान और परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद विभिन्न माध्यमों से उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास शुरू किया गया। काफी प्रयासों और मशक्कत के बाद जीआरपी पुलिस परिजनों तक पहुंचने में सफल रही। इसके बाद परिजनों को रुड़की जीआरपी चौकी बुलाया गया जहां आवश्यक औपचारिकताओं के बाद महिला को सकुशल उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद