फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल का बच्चा ट्रेन में छूटा,पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से यमुनानगर (हरियाणा) जा रही महिला का ढाई साल का पोता ट्रेन में ही छूट गया। रुड़की रेलवे स्टेशन पर रोते-बिलखते हुए महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस अब बच्चे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार को एक बुजुर्ग महिला रुड़की रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर फूट-फूटकर रो रही रही थी। आसपास बैठे यात्रियों ने महिला से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसका नाम शमीमा है। वह जोगीरामपुरी जिला बिजनौर की रहने वाली है। बताया कि वह बिजनौर रेलवे स्टेशन से अपने ढाई साल के पोते को लेकर यमुनानगर में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। बीच में एक स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान वह पानी लेने के लिए नीचे उतरी। पानी लेकर वह ट्रेन में चढ़ने लगी तो जिस डिब्बे में वह बैठी हुई थी, उसके बजाय किसी दूसरे डिब्बे में चढ़ गई। जब अपने डिब्बे में पहुंची तो वहां बच्चा नहीं मिला। काफी देर तक ढूंढने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इस पर महिला के हाथ पांव फूल गए। रुड़की रेलवे स्टेशन पर महिला बच्चे को ढूंढ़ने उतरी तो स्टेशन से ट्रेन रवाना हो गई। रोती-बिलखती महिला को देखकर यात्रियों को जमावड़ा लग गया। महिला ने रेलवे पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें